कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस की आर-पार की ठनी है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक रही हैं। अब बीएस येदियुरप्पा पर राहुल मजाक उड़ाने का आरोप लगा है।
ख़बरों के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बच्चा कहकर संबोधित किया है। येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा- कर्नाटक में उस बच्चे (राहुल गांधी) को लाया गया, हम जानते हैं कि हम 150 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे।
येदियुरप्पा ने राहुल गांधी का मजाक अपने एक चुनावी कैंपेन में उड़ाया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव इसी साल अप्रैल और मई में होंगे। इस दौरान राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े जाएंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 30 मई 2018 को खत्म हो रहा है। बीएस येदियुरप्पा पूर्व में भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में वह कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और सीएम उम्मीदवार हैं।