राजगढ - जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरूध्द सघन अभियान चलाकर संबंधित वाहनों को जप्त करने, 25 गुना जुर्माना वसूलने और उपकरण राजसात करने की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जिले में सतत रूप से चलती रहेगी । इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा अवैध उत्खनन के तीन मामलों में पकडी गई तीन पोकलेन मशीने राजसात करने के नोटिस जारी किए गए है।
कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यावरा के प्रतिवेदन पर ग्राम शेखनपुरा स्थित पार्वती नदी में रेत-बजरी के अवैध उत्खनन में संलग्न बेड़ावे के धर्मवीर पिता सुमेर सिंह की टाटा पोकलेन मशीन ईंजिन चेसिस नम्बर एच.आई.टी.ए.सी.एच.आई.उत्खनन करते पकड़े जाने पर तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ के प्रतिवेदन पर श्री रामगोपाल पिता श्री मांगीलाल की 2 पोकलेन मशीने क्रमषः पोकलेन मशीन 00066316 तथा एम.वाय. 240-185 को राजसात करने के नोटिस जारी किए गए है।