राजगढ़/तलेन - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक महा घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी एवं मेहुल चोकसी द्वारा 16 हजार करोड़ से अधिक घोटाला कर के विदेश भाग जाने के संदर्भ में कांग्रेसियो ने रैली निकाल कर नारे बाजी की और बस स्टैंड पर नीरव मोदी का पुतला दहन किया तथा कार्यालय टप्पा पहुच कर ज्ञापन दिया l
उक्त ज्ञापन महामहिम राज्य पाल के नाम दिया गया जिसमें घोटाला करने वालो पर कार्यवाही की मांग की गई तथा इकलेरा व ग्राम नाहली में हवा पानी व ओले से जो फसलो का नुकसान हुआ है उसका मुवावजा दिया जाए l
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक गिरीश भंडारी, ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद पालीवाल, राधा रमन तिवारी, मनमोहन यादव, न प अध्यक्ष प्रतिनधि संजय भट्टर, नगर कांगेस अध्यक्ष रईस खा, ,राज्य सभा सांसद प्रतिनधि रईस आगा, राजेन्द्र विजयवर्गीय, हाफिज सफीक पठान, बाल चंद नागर, देवकरण यादव, भगीरथ बाँधेवल ,अशोक सोनी, अकरम शाह, बिराम सिंह मकवाना , अमृत लाल रुहेला, गंगाराम पटेल, मनोज यादव ,वकील राकेस व कमलेश पटेल, याकूब लाल, पूर्व सरपंच मोतीपुरा कालूराम जाटव, बबलू मसूरी, सत्यनारायण राजपूत, राजेन्द्र सिंह बेस आदि उपस्थित थे ।