विदिशा - खबर आ रही है कि स्कूलों की मनमानी पर बाल कल्याण समिति ने अब सख्त रुख अपना लिया है l आये दिन निजी स्कूलों की मनमानी के कारनामे सामने आ रहे हैं l कभी फीस के नाम पर तो कहीं किसी और बहाने से मासूम बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है l 

           विदिशा क्षेत्र से ऐसे ही दो मामले सामने आये हैं जिन पर बाल कल्याण समिति ने सख्त रुख अपनाया है l पहला मामला श्रीमती नादानीबाई मेमोरियल स्कूल घटेरा का है जहाँ कक्षा दूसरी में पढने वाले एक बच्चे को स्कूल प्रबंधन द्वारा टीसी नहीं दी जा रही है l परिजनों की शिकायत पर बाल कल्याण समिति ने स्कूल प्रबंधन को टीसी जारी करने को कहा गया है l 

           दूसरा मामला सेंट जोसफ स्कूल गंजबासौदा का है जहाँ कक्षा दूसरी की छात्रा तेजस्वी रघुवंशी की एक माह की फीस जमा न होने पर उसको परीक्षा से वंचित किये जाने की बात सामने आई है l परिजनों की शिकायत पर बाल कल्याण समिति ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर ७ दिनों में जबाब देने को कहा है l अगर जबाब नहीं दिया तो बाल कल्याण समिति ने कहा है कि स्कूल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी l 

इनका कहना है - 

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संजीव जैन के अनुसार - 

दोनों मामलों में परिजनों की शिकायत पर बाल कल्याण समिति द्वारा संज्ञान लिया गया है, स्कूलों को नोटिस जारी किये गए है l मामलों की जाँच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी l