बैतूल - शिवराज सरकार के खिलाफ अतिथि शिक्षकों  का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है l आज दिनांक 20/02/2018 को संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 19 दिन पूर्ण हो गए हैं l उसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज पत्थर पर कोयला घिस कर अतिथि शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया l

        सरकार को पत्थर माना गया और उस पर कोयला घिसकर विरोध किया गया l कार्यक्रम में सम्मिलित जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति देशपांडे, ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, आशीष कोकने, राजू बी आठनेरे ,ललित अतुलकर, सुलोचना पंवार, प्रीतम जोशी, ममता कालभोर, प्रीति गोरिया आदि ने सहयोग प्रदान किया एवं ब्लॉक से पधारे सभी अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनायॉ l