होशंगाबादमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके चतुर्वेदी ने जिले के सभी विकासखण्ड स्तर पर आईबॉल कॉर्निया निकालने के लिए टीम का गठन किया है l टीम में चिकित्सक सहित चिकित्सा अमले की नियुक्ति की गई है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल होशंगाबाद के लिए नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ए.डी. मोरे को तथा नेत्र सहायक जे.पी. सोना, नेत्र सहायक शेखर गौर एवं वॉर्डबॉय अमर सिंह व नीरज मझदार को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिवनीमालवा हेतु मेडीकल ऑफीसर डॉ. जीआर करोडे, नेत्र सहायक एमएल गुप्ता व ड्रेसर गगन गौर को नियुक्त किया है।

              डॉ. चतुर्वेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहागपुर के लिए मेडीकल ऑफीसर डॉ. संदीप केरकेट्टा व नेत्र सहायक अशोक कुमार शाक्य तथा ड्रेसर राधे को नियुक्त किया है , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया में मेडीकल ऑफीसर डॉ. संदेश यायव , नेत्र सहायक श्याम सोडानी, नीलेश इवने तथा वॉर्डबॉय रवि की नियुक्ति की है। स्वास्थ्य केन्द्र बाबई में मेडीकल ऑफीसर डॉ. रमेश कुमार , नेत्र सहायक राकेश वर्मा, वॉर्डबॉय शिव प्रसाद तथा ड्रेसर धर्मेन्द्र की नियुक्ति की है।

             डॉ. चतुर्वेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा के लिए मेडीकल ऑफीसर डॉ. सुभाष जैन, नेत्र सहायक विलास नीले, वीके दाने तथा वॉर्डबॉय हेमराज की नियुक्ति की है। इसके अलावा श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी के दल में मेडीकल ऑफीसर डॉ. विकास जैतपुरिया, नेत्र सहायक आरके श्रीवास्तव व वॉर्डबॉय ब्राजेश मामदेव की तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनखेडी के लिए मेडीकल ऑफीसर डॉ. जेएस परिहार, नेत्र सहायक श्रीमती सुधा सोनी एवं वॉर्डबॉय विनोद सिसोदिया की नियुक्ति की गई है। यह सभी डॉक्टर और सहायक आईवाल कॉर्निया निकालने में मददगार रहेंगे ।