गाजियाबाद - खबर आ रही है कि सपा सरकार द्वारा बनाया गया हज हाउस एनजीटी के आदेश पर सील कर दिया गया है l जानकारी के अनुसार इसका कारण यह है कि इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं था l हिंडन नदी में हज हाउस से निकलने वाला पानी जा रहा था, जो भूजल और हिंडन नदी के पानी को गंदा कर रहा था l इसलिए इसको सील किया गया है l हालांकि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लगने के बाद हज हाउस फिर से खुल सकेगा l
यूपी में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए हिंडन नदी के किनारे इस हज हाउस को बनाया गया था l उस समय उदघाटन करने आये अखिलेश यादव के साथ मंत्री आजम खान भी मौजूद थे l इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए हज हाउस को भी एक उपलब्धि के रूप में गिनाया था l