बड़ावारा  - बड़वारा पुलिस द्वारा Swift कार मे जिसका नंबर MP 20 cc 8478 है, बिलायत कला पेट्रोल पंप के पास जांच के दौरान अवैध हथियार सहित एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया है l जिनके पास से एक माउजर, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस पकड़ा गया है l जानकारी के अनुसार आरोपी उमरिया निवासी जितेंद्र सिंह सोलंकी, महिला बरही निवासी अनन्या दाहिया दोनों Swift कार में अपने पास अवैध रूप से दो हथियार रखे हुए थे l यह लोग हथियारों की तस्करी लंबे समय से कर रहे थे l थाना प्रभारी विद्याधर पांडे, विनोद यादव आरक्षक एवं समस्त स्टाफ द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया ओर उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया है l