नई दिल्ली - वित्त राज्य मंत्री शिवप्रसाद शुक्ला ने कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए ११००० करोड़ के महाघोटाले पर प्रधानमंत्री कार्यालय की पूरी नजर है और पीएमओ वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहा है और नीरव मोदी को उसके किये की सजा दिलवाई जाएगी l 

               उन्होंने कहा कि अभी तक प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ने भले ही कोई बयान नहीं दिया हो पर इस मामले पर पीएमओ और वित्त मंत्रालय की पूरी नजर है और इस मामले पर काम किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि सरकार नीरव मोदी का प्रत्यर्पण कर उसको सजा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं l 

              वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम के दौरान दावोस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिजनस डेलिगेशन में नीरव के शामिल होने के सवाल पर शुक्ला ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ नहीं थे। बहुत से लोगों को बुलाया गया था और इसलिए वह भी वहां थे।