नई दिल्ली - दिल्ली में ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया को लेकर डॉ हर्षवर्धन एप्स को लांच किया गया है l विज्ञान और प्रौद्योगिकी , पर्यावरण, वन, जलवायु और भू विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने यह एप्स लांच करते हुए कहा कि ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया के तहत जलवायु और पर्यावरण को बचाने और उसे सहेजकर रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों में यह एप्स काफी कारगर सिद्ध होगा l इस अवसर पर देवेन्द्र मेहलावत भाजपा मंडल अध्यक्ष महरौली, अवधेश पाठक सह संयोजक भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ महरौली एवं समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे l