पंजाब नेशनल बैंक में हुए ११००० करोड़ से अधिक के घोटाले के बाद एक और गड़बड़ी का मामला ख़बरों में आया है l ख़बरों के अनुसार कानपुर की रोटोमेक कम्पनी के मालिक विक्रम कोठारी पर बैंकों के ३००० करोड़ का लोन नहीं लौटाने का आरोप लगा है l कोठारी पर आरोप है कि इन्होने पांच राष्ट्रीय बैंकों के करीब ३००० करोड़ की लोन राशि को नहीं चुकाया है और उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है l लगातार यह बात ख़बरों में चल रही है कि नीरव मोदी की तरह ही विक्रम कोठारी भी देश छोड़कर बाहर चले गए हैं l विक्रम कोठारी ने उनके देश छोड़कर जाने की ख़बरों का खंडन किया है और उन्होंने कहा है कि में कानपुर में ही हूँ, मेरा देश महान है l 

             गौरतलब है कि विक्रम कोठारी ने 2012 में अपनी कंपनी रोटोमैक के नाम पर पहले इलाहबाद बैंक से 375 करोड़ का लोन लिया l उसके बाद यूनियन बैंक से 432 करोड़ का लोन लिया l इतना ही नहीं विक्रम कोठारी ने इंडियन ओवरसीज़ बैंक से 1400 करोड़, बैंक ऑफ इण्डिया से लगभग 1300 करोड़ और बैंक ऑफ बड़ौदा से 600 करोड़ रुपये का लोन लिया, लेकिन किसी बैंक का लोन चुकता नहीं किया l 

             कोठारी ने कहा कि मैंने बैंकों से लोन लिया है, ये गलत है कि अभी तक चुकता नहीं कर पा रहा हूं l मेरा बैंक का केस चल रहा है, उसमें जल्द ही निष्कर्ष निकलेगा l उन्होंने कहा कि मैं अभी कानपुर से बाहर नहीं निकला हूं, ना ही कहीं जाऊंगा l  मेरे भारत जैसा महान देश कोई नहीं है l उन्होंने कहा कि बिज़नेस डील की वजह से बाहर के देशों में आना जाना होता रहता है l