सिवनी मालवा - पार्षद पति नरेन्द्र रघुवंशी लागातार पिछले चार दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं l नगर परिषद् में व्याप्त भ्रष्टाचार की जाँच की मांग को लेकर हो रहे इस अनशन को तोड़ने के सारे प्रयास अभी तक विफल साबित हुए हैं l पार्षद पति का अनशन ख़त्म कराने के लिए एसडीएम और थाना प्रभारी की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं l
नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही इस मुहिम में पार्षद पति का समर्थन करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है l कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस अनशन का समर्थन किया है l
अनशन पर बैठे नरेन्द्र रघुवंशी की प्रमुख मांगे हैं -
१. जनरेटर घोटाले की निष्पक्ष जांच की जाये l
२. पोल क्लेम्प खरीदी में हुए घोटाले की जाँच की जाये l
३. सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों की जाँच की जाये l
४. बिना नीलामी दूकान विक्रय की जाँच की जाये l
पार्षद पति नरेन्द्र रघुवंशी का कहना है कि मुझे जेल भेजो या अस्पताल, मेरा अनशन जारी रहेगा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी l