नई दिल्ली - पीएनबी घोटाले के उजागर होने के बाद अब ईडी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है l पंजाब नेशनल बैंक में हुए महा घोटाले के बाद नीरव मोदी ओर उसके सहयोगियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है l देश भर में नीरव मोदी के दर्जनों ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की जा रही है l इसी तारतम्य में पटना के गीतांजली ज्वेलर्स में छापामार कार्यवाही की गई है l इस कार्यवाही में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के साथ पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी भी शामिल रहे l
बता दें कि की घोटाले के बाद से अब तक की गई छापेमार कार्यवाही के दौरान लगभग ५१०० करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की गई है l सीबीआई ने भी नीरव मोदी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है l अब देखना यह होगा की इस महा घोटाले के मामले में ओर क्या क्या निकल कर सामने आता है l