नरसिंहपुर - शासन के सौतेले व्यवहार के कारण प्रदेश स्तर पर शालाओ का बहिष्कार अतिथि शिक्षको द्वारा किया जा रहा है l इसी क्रम मे नरसिंहपुर जिले मे जगह जगह पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है l आज दिनाँक 16/02/2018 से गाडरवारा शहर के सभी विद्यालय के अतिथि शिक्षको द्वारा धरना प्रदर्शन आज से क्लब ग्राउंड गाडरवारा में प्रारंभ किया गया ! इस धरना प्रदर्शन में निम्न अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे -जिला अध्यक्ष शिवकुमार सोनी,विवेक दीक्षित ,ओम प्रकाश सोनी,महेंद्र सिंह चौधरी,अवधेश श्रीवास्तव,श्री कांत कौरव,राजेश कुर्मी,विप्रा मोदी,शुलोचना पटेल ,अनिता आचार्य,शहनाज खान,रमाकांत तिवारी,रंजीत सराठे,ऊषा शर्मा,रक्षा चौरसिया,दिलीप शुक्ला आदि सभी अतिथि शिक्षक शामिल रहे l
नरसिंहपुर - अतिथि शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन