बैतूल - हड़ताली अतिथि शिक्षक कल से जिले के समस्त संकुल स्कूलों में जाकर दौरा करेंगे और जो अतिथि शिक्षक हड़ताल में सहयोग न कर स्कूल में अभी भी पढ़ा रहे है उन्हें स्कूलों में जाकर शपथपत्र भरवाए जायेंगे और नही मानने पर चूड़ियाँ पहनाई जाएगी l अतिथि शिक्षक संघ की अथिति शिक्षका देशपांडे ने कहा कि बैतूल ब्लाक के सभी स्कूलों में जाकर जो अथिति पढ़ा रहे है उन्हें संघ का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे एवं संघ का सहयोग करने की समझाइस देंगे l
गौरतलब है कि प्रदेश के अतिथि शिक्षक काफी लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे हैं l अतिथि शिक्षक संघ का कहना है कि हमारी मांगों पर अगर ध्यान नहीं दिया गया तो आन्दोलन को और उग्र किया जायेगा l