होशंगाबाद - तेज़ रफ़्तार गाड़ियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है l रसूलिया क्षेत्र स्थित पेट्रोल पम्प के पास एक तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो गाडी के चालक ने एक बाइक सवार आरक्षक को पीछे से टक्कर मार कर घायल कर दिया l टक्कर के बाद स्कार्पियो का पहिया बाइक सवार के ऊपर चढ़ गया l जानकारी के अनुसार बाइक सवार रणजीत राजपूत डीआईजी ऑफिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं l

                जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाडी सहित भोपाल की और भाग निकला है l खबर मिलते ही एसपी अरविन्द सक्सेना घायल का हाल चाल पूछने अस्पताल पहुंचे l गंभीर रूप से घायल आरक्षक रणजीत राजपूत सुविधा को देखते हुए इलाज के लिए नगर के पांडे नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था जिसके उपरान्त गंभीर स्थिति को देखते हुए नर्मदा अस्पताल ले जाया गया परन्तु उपचार के दौरान आरक्षक ने दम तोड़ दिया l फिलहाल दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कार्पियो अभी तक पकड़ी नहीं गई है  l