विदिशा - मगधम इंटरनेशनल स्कूल पहुँची बीएमपी की टीम को अंदर प्रवेश नही दिया गया है l एक मासूम बच्ची को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जारहा है l मामा की भांजी अब कैसे पढेगी यह विचारणीय प्रश्न बन चुका है l संस्था के रवैये से यह तो स्पष्ट हो गया है स्कूल डायरेक्टर भूमिगत होने की फिराक में है l सीबीएसई के नाम पर पालकों की जेब पर खुलेआम डाका डालने में निजी स्कूलों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है l कक्षा ५ की छात्रा के साथ दुर्भावना पूर्वक किये जा रहे संस्था के व्यहवार पर जब डायरेक्टर पलौद से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने साफ़ तौर से पल्ला झाड लिया है l
जबकि सूत्रों की माने तो CBSE संस्था में योग्य शिक्षकों की बजाय अयोग्य शिक्षकों की जमात को मासूम बच्चों का भविष्य बनाने का ठेका दे रखा है l जबकि उत्कृष्ट शिक्षा के नाम पर बच्चों के पालकों से मोटी फीस वसूलने की बात भी सामने आई है l लेकिन इस बात की जानकारी लेने जब मीडिया की टीम मगधम पहुंची तो स्कूल डायरेक्टर ने मिलने से ही इंकार करदिया l आखिर कब तक छिपेंगे यह अहम सवाल है ?
शिकायत कर्ता: छात्रा की माँ वर्षा जैन -
स्कूल ने काफी दिनों से बच्ची को शिक्षा से वंचित कर रखा है l उसके एक्जाम 2-4 दिन में है और स्कूल में उसे बैठने नही दिया जा रहा है l छात्रा को अभी तक उसके एग्जाम के लिए नोट्स भी उपलब्ध नहीं कराये है l छात्रा की माँ ने नोट्स की मांग की है l छात्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय का फार्म भी भरा है l जिसे लेकर छात्रा के परिजनों ने चिंता जताई है l शिकायत पर फ़िलहाल जिले की बाल संरक्षण समिति ने संज्ञान लिया है l
बाल संरक्षण समिति अध्यक्ष: श्री संजीव जैन के अनुसार -
शिकायत प्राप्त होने पर हमने स्कूल से उनका पक्ष मांगा है, संस्था द्वारा जबाब न देने की स्थिति में रिमाइंडर भी चस्पा किया है , संस्था का जवाब आने पर छात्रा के भविष्य को देखते हुए निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी l