सोहागपुर - होशंगाबाद जिले के सोहागपुर में शिवरात्री पर लगने वाले एक मेले में भंडारे के दौरान प्रसाद स्वरूप बांटी गई खिचड़ी खाने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने की खबर आ रही है l ख़बरों के अनुसार मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है l खबर मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया गया है l स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मरीजों की हालत पर नजर बनाये हुए है l 

             बता दें कि सोहागपुर में शिव-पार्वती प्राचीन मंदिर के पास लगने वाला यह शिवरात्री मेला प्रतिवर्ष लगता है और दूर-दराज से हजारों लोग इस मेले में शामिल होने आते हैं l यह मेला ३ दिनों का होता है l महा शिवरात्री पर लगने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं को भंडारे के दौरान बांटी गई खिचड़ी खाने से सैंकड़ों लोग बीमार हो गए हैं l 

             खिचड़ी खाने के बाद कई मरीजों में पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत सामने आई है l 90 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाया गया है l स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की नजर बनी हुई है l