बैतूल - जिले के ग्राम हतनापुर से खबर आ रही है कि  ढाबे से घर आ रहा एक ग्रामीण युवक ओलो की बारिश से बचने के लिए दौडा तो कुएं मे जा गिरा। सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों को कुएं से आवाज सुनाई दी तो जाकर देखने पर ग्रामीण कुएं मे कांपता नजर आया।

यह है मामला - 

         हतनापुर निवासी शंकर सराठे उम्र 47 वर्ष  मंगलवार शाम 6:30 बजे हाईवे पर स्थित ढाबे पर गया था । वहां से वापस लौटते समय बारिश के साथ ओले गिरने लगे।ओले एवं बारिश से बचने के लिए उसने दौड़ लगा दी, अंधेरा होने से शंकर को मार्ग नही दिखा और वह मनोहर परिहार के 20 फीट गहरे कुएं मे जा गिरा । कुएं मे लगभग दो फिट पानी होना बताया जा रहा है । शंकर रात भर कुएं मे ही बैठा रहा । 

        सुबह होने पर शंकर चिल्लाने लगा । खेत आए ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो कुएं मे रस्सा डाल कर शंकर को बाहर निकाला । जिसे प्रभात पटट्न की 108 एम्बुलेंस से मुलताई अस्पताल लाया गया। प्रभात पट्टन 108 पर तैनात ईएमटी नरेश वाघमारे ने बताया कि सुबह 8:30 बजे सूचना मिली थी l सूचना पर पॉयलेट सन्तोष जोंजरे को साथ लेकर हथनापुर से उसे मुलताई लाया गया है।