बैतूल - शिवरात्रि के अवसर पर भोपाली मेला जा रहे श्रृद्धालुओं की जीप मंगलवार देर रात को नांदा जोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ८ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को १०८ की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले के ग्राम बैरागढ़ के करीब एक दर्जन ग्रामीण बैतूल जिले के भोपाली मेले के लिए तूफान जीप से निकले थे। गंभीर रूप से घायल मरीजों ने बताया कि नांदा जोड़ के पास में जीप के ड्राइवर को नींद का झोका आ गया, जिससे जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में कार में सवार करीब एक दर्जन श्रृद्वालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायल में एक ही परिवार के चार सदस्य बताए जा रहे है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में ग्राम बैरागड़ निवासी ३५ वर्षीय संगीता पति सतीश शिरोले ,45 वर्षीय मालती पति दिनेश ,८ वर्षीय कृष्ण पिता राजू प्रजापति , ४८ वर्षीय सतीश सिटोले पिता बोलूराज, २३ वर्षीय कंचन पिता दिनेश पांडये , 25 वर्षीय अनिल पिता दिनेश पांडेय , ११ वर्षीय अंशिका पिता राजू प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में जीप के ड्राइवर को भी गंभीर चोटे आई है । बताया जा रहा है कि हादसे में जीप अनियंत्रित होकर पटल जाने से उसमे सवार करीब १२ लोगों घायल हुए थे, जिसमें से कुछ लोग निजी वाहन करके इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंच गए । शेष आठ लोगों को १०८ की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आए दिन होते हैं हादसे -
जिस स्थान पर जीप पलटने की घटना हुई है, बताया जा रहा है कि उस स्थान पर आए दिन हादसे होते रहते है। इसके पूर्व में भी कई बार वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं हो चुकी है। जिसके बाद भी प्रशासन द्वारा उक्त स्थान पर घटनाएं रोके जाने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाएं जा रहे है। प्रतिवर्ष भोपाली में स्थित भगवान शिव की पूजा करने के लिए भारी संख्या में महाराष्ट्र के श्रृद्धालु पहुंचते है।