बैतूल - बैतूल जिले से ७ किलोमीटर दूर आठनेर रोड पर स्थित ग्राम पंचायत सुरगाँव में मंगलवार को करीब आधा घंटा भारी ओलावृष्टि ने कहर बरपाया l जानकारी के अनुसार ओलों का आकार आंवला बराबर था l ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है l
ओलावृष्टि के दौरान सडक पर चल रहे वाहनों के कांच टूट गए, कई मकानों की छतों पर लगी सीमेंट की चादरों में छेद हो गए ओर कच्चे मकानों में भारी नुकसान हुआ है l गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ओर ओलावृष्टि हुई है जिससे भारी नुकसान की ख़बरें मिल रही है l मौसम का मिजाज अभी भी सख्त बना हुआ है जिसको लेकर किसानों में चिंता व्याप्त है l