इटारसी - अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक संपन्न हुई l बैठक इटारसी स्थित अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यालय में रखी गई थी l बैठक का आयोजन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए किया गया था l
बैठक में अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल रैकवार एवं जिला अध्यक्ष बाल बिहारी मालवीय के द्वारा नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया l जिन्हें नियुक्त किया गया है उनमे अरुण कौशिक को नगर महामंत्री ओर उमेश चौधरी को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है l
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इमानदारी ओर पूर्ण निष्ठां के साथ अखिल भारत हिन्दू महासभा के नियमों के तहत भूमिका का निर्वाह करने की बात कही ओर प्रदेश संगठन मंत्री ओर जिला अध्यक्ष का धन्यवाद अदा किया l