माचलपुर :- नगर के तहसील परिसर में मंगलवार को राजस्व शिविर आयोजित किया गया l जिसमें तहसीलदार राकेश खजुरिया वा नायब तहसीलदार एम एल पंथी की उपस्थति में नगर सहित क्षेत्र के लोगो ने अपनी समस्याओं से सम्बंधित आवेदन दिये l जिनकी कुल संख्या 121 थी l इनमे कुल 897 हितग्राही को लाभ मिला l
               सभी का मौके पर निराकरण कर दिया l जिनमे 61 अधिकार के 5 विवादित बटवारा 2 अविवादित बटवारे के 10 विवादित नामान्तरण 20 अविवादित नामन्तरन 20 नवीन ऋण पुस्तिका, एक प्रकरण में डुप्लीकेट पुस्तिका ,जन्म मृत्यु वा बी पीएल के आवेदन का निपटारा किया गया l
              मम्मले की सुनवाई और निपटारा तहसीलदार खजुरिया वा नायब तहसीलदार पंथी ने किया l इस शिविर के लगने से क्षेत्र के करीब 897 लोगो को फायदा हुआ l  इस मौके राजस्व अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय मे किसानों की सुविधा के लिये ओर शिविर लगाये जावेगे जिससे छोटे छोटे कार्य के लिये लोगो को तहसील के चक्कर नही लगाना पड़े l इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान ओर पटवारी मौजूद थे ।