रेहटी- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल सलकनपुर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किसानों के हित लिए गए निर्णय का स्वागत किया।किसान मोर्चा मंडल सलकनपुर के द्वारा मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे जिला सहकारी बैंक शाखा रेहटी पहुंचकर आतिशबाजी कर किसानों को मिठाइयां वितरण की l            मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा सलकनपुर आनंद गोपाल पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के हित में किसान सम्मेलन में बहुत सारे निर्णय लिए गए, जो किसान हितेषी हैं l

        किसानों को गेहूं पर 265रुपए बोनस दिया गया है l अब किसान का गेहूं 2000 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकेगा l पिछले गेहूं का बोनस भी किसान के खाते में आएगा l ऐसे कई निर्णय हमारे मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए जिससे क्षेत्र के किसानों में उत्साह है l 

       कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व चेयरमैन गजराज सिंह पंच भैया, किसान मोर्चा के जिले के मंत्री अशोक नारायण साहू,सुभाष साहू, किसान मोर्चा के मंडल के महामंत्री अतुल शुक्ला, योगेंद्र जाट, दिनेश पटेल, राजेश यदुवंशी,भगवान सिंह रजक, नितेश साहू, चंदन सेन, साजिद अहमद, जयपाल भाटी, बलवंत सिंह राजपूत, स्वरूप सिंह चंद्रवंशी, प्रेम नारायण चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, राजेश चौहान, भरत चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।