रेहटी -शिवरात्रि पर सिद्ध शिव स्थल टपकेश्वर धाम में एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए टपकेश्वर धाम पहुंचे । और सुदूर वन में विराजमान भगवान शिव का अभिषेक किया। स्मरण रहे कि इस प्रतिमा का अभिषेक निरंतर प्राकृतिक जल से हमेशा होता रहता है। दो दिनो तक शिवरात्रि मनाने के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी दो दिनो तक पूजा अर्चना अभिषेक और भंडारे का आयेाजन किए जायेगा ।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में ४ किमी पहाडिय़ों के अंदर हजारो श्रद्धालुओं के लिए ग्राम नकटीतलाई और आसपास के ग्रामीण ईंट भट्टे वले संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन करते है। इस भंडारे में खीर, फलाहार , श्रद्धालुओंं को वितरित किया जाता है। यह आयोजन कई वर्षो से श्रद्धालु आयोजित कर रहे हैं।
रुद्रधाम रमगड़ा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रुद्रधाम रमगड़ा में द्वादस शिवलिंग की पूजा अर्चना करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। और पूरे दिन श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन करते रहे। रुद्रधाम रमगड़ा में नव कुंडात्मक यज्ञ का आयोजन भी चल रहा है। इस अवसर पर कथा सुनने भारी संख्या में श्रद्धालु भी पहुंचे।
मां विजयासन धाम सलकपुर में हुआ भोले का अभिषेक
पुरातत्व स्थल मां विजयासन धाम सलकनपुर में एक किमी की दूरी पर भगवान शिव का ५०० साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक और पूजा अर्चना की। और दर्शनलाभ लिए।
पशुपतिनाथ मंदिर भड़क़ुल
पशुपतिनाथ मंदिर भडक़ुल में श्रद्धालुओं ने भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। बस स्टैंड रेहटी में शिव मंदिर में भी भगवाान शिव की पूजा अर्चना और अभिषेक का आयोजन किया गया। और प्रसादी वितरण की गई। स्मरण रहे कि नगर में भगवान शिव के बस स्टैंड स्थित मंदिर से दो वर्षो से प्रतिदिन प्रभात फेरी श्रद्धालुओं द्वारा निकाली जा रही है। इस प्रभातफेरी समिति ने नगर में ४:३० बजे आतिशबाजी कर ढोल धमाको के साथ प्रभात फेरी निकाली गई l