गोटेगांव - नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव से खबर आ रही है कि बीती रात करीब १२ बजे से लागातार रात भर बारिश हुई है ओर ओलावृष्टि भी हुई है l जो सुबह भी जारी थी l अचानक हुई बारिश ओर ओलावृष्टि से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है l सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है, जिनकी फसलों को भारी नुकसान होने की खबर है l
गौरतलब है कि पिछले २-३ दिनों से प्रदेश का मौसम विकराल रूप धारण किये हुए है l प्रदेश के कई हिस्सों से बारिश और ओलावृष्टि की खबरें मिल रही है l अचानक हुए मौसम में बदलाव से ठंडक बढ़ गई है l जिसका प्रभाव छोटे बच्चों के स्कूल आवागमन पर भी पड़ा है l
बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ़ दिखाई दे रही हैं l कई जगहों पर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है l अभी भी मौसम के मूड में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है जो फसलों के हिसाब से चिंताजनक है l हालाँकि प्रशासन ने नुकसान का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है l परन्तु बड़े पैमाने पर हुए नुकसान ने एक बार फिर किसान की कमर तोड़कर रख दी है l