रेहटी - विगत दो दिनो से तेज आंधी तूफान और बर्षा के कारण अन्नदाता पर संकट के बादल घिर आये हैं l किसानो के खेतो की फसल या तो झुक गई है या अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। जिन क्षेत्रो में ओलावृष्टि होने के कारण फसल का नुकसान हुआ है, उनमें बायां के आसपास का ग्रामीण क्षेत्र जहाजपुरा, मरदानपुर का कुछ क्षेत्र शामिल है ।

         चकल्दी से लेकर लाड़कुई क्षेत्र की फसले अधिक खराब हुई है। जबकि तेज आंधी और तूफान के कारण और हल्की बरसात से बड़े स्तर पर फसलों को नुकसान पहुंचा है l आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं। इसको लेकर किसान चिंतित है। जबकि शासन की ओर से आश्वासन मिला है कि नुकसान हुए क्षेत्र का सर्वे कराकर आंकलन कराया जा रहा है।

        नसरूल्लागंज तहसील में तो कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार ने गांव-गांव पहुंचकर फसल का निरीक्षण किया। वहीं रेहटी क्षेत्र में एसडीएम, तहसीलदार निरीक्षण कर रहे हैं । सभी हल्काओं के पटवारी गांव में पहुंच गए हैं ।