इंदौर - क्राइम ब्रांच द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान एक व्यापारी की मौत की खबर आ रही है जहाँ एक व्यापारी के घर रात्रि २ बजे क्राइम ब्रांच ने एक मोबाइल चोर की सूचना पर छापामार कार्यवाही की l अचानक हुई इस कार्यवाही से व्यापारी घबरा गया और वहां से भागते समय घबराहट में सड़क पर उसकी मौत हो गयी l
मामला यह है - आनंद बाज़ार निवासी दानिश सलमानी के घर पहुंचकर विगत रात्री २ बजे क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्यवाही की l अचानक हुई इस कार्यवाही से व्यापरी घबरा गया ओर घबराहट में घर से निकल कर भागा l भागते समय उसने अपने दोस्त को फोन किया l व्यापारी का दोस्त वहां पहुंचा ओर मामले की जानकारी लेने के लिए वह व्यापारी से बात कर रहा था उसी दौरान व्यापारी सड़क पर गिर गया l तत्काल व्यापारी का दोस्त उन्हें लेकर अस्पताल गया परन्तु वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया l
जानकारी के अनुसार दानिश सलमानी मोबाइल का कारोबार करता है डॉलर मार्किट में उसकी मोबाइल की दुकान है l क्राइम ब्रांच द्वारा पकडे गए मोबाइल चोर की सूचना पर व्यापारी के घर पर दबिश दी गई थी l
आधी रात को हुई पुलिस कार्यवाही को लेकर नाराजगी - दानिश सलमानी की मौत की खबर लगने के बाद डॉलर मार्केट के कई व्यापारी एमवाय अस्पताल पहुंचे । व्यापारियों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि दानिश शनिवार को पूरे दिन अपनी दुकान पर ही था। वह रविवार को भी दुकान पर पहुंचने वाला था यदि क्राइम ब्रांच की टीम को उससे पूछताछ करनी थी तो वे दुकान पर आकर भी कार्यवाही कर सकते थे उन्हें रात दो बजे उसके घर जाने की आवश्यकता नहीं थी ।
रेडिसन चौराहे पर उसकी मौत होने की वजह से खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। जांच अधिकारी अमर सिंह बिलवार ने बताया कि निजी अस्पताल से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है ।पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा l