नईदिल्ली - ईडी ने आई एन एक्‍स मीडिया मनीलांड्रिंग मामले में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिसके तहत कांग्रेस नेता पी चिदम्‍बरम के पुत्र कार्ति चिदम्‍बरम को नये समन जारी किये हैं । जानकारी के अनुसार समन में कार्ति चिदंबरम को जांच अधिकारी के समक्ष 15 फरवरी को पेश होने को कहा गया है ।

             ख़बरों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले कार्ति को दो फरवरी को बुलाया था । कार्ति ने प्रवर्तन निदेशालय को सूचित किया था कि वह इस मामले में पेश होने में असमर्थ हैं क्‍योंकि उनका इस संबंध में उच्‍चतम न्‍यायालय में एक आवेदन लंबित है । इसलिए वह २ फरवरी को पेश नहीं हुए थे l 

             अब जबकि ईडी ने फिर से समन भेजकर १५ फरवरी को पेश होने को कहा है अब देखना यह होगा कि कार्ति जांच एजेंसी के समक्ष पेश होते हैं या कोई नया बहाना बनाते हैं l हालाँकि जानकारी के अनुसार समन में अनिवार्य रूप से १५ फरवरी को पेश होने को कहा गया है l