उमरिया -  प्रदेश में पिछले २४ घंटों से हो रही बारिश ओर ओलावृष्टि के बीच खबर आ रही है कि मुख्यालय से 5 किमी दूर ग्राम भरौला में आकाशीय बिजली की चपेट में चार मवेशियों की मौत हो गयी है l जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5 बजे वर्षा काल के दौरान गांव में आकाशीय बिजली गिरी जिससे स्थानीय फुकई यादव,गोरे यादव के एक एक बैल एवम काशी यादव की दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी है l जानकारी के बाद राजस्व अमला घटना स्थल पर पहुंचा है और आवश्यक कार्यवाही की है ।