माचलपुर :- नगर की पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में रविवार दोपहर बाद ब्लाक युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रगीत के साथ पूर्व विधायक प्रियवृतसिंह खिंची के मुख्यातिथ्य में हुआ l जिसमें नगर काग्रेस वा युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सोपे गए l इस मौके पर खिंची ने कहा कि आज भाजपा नेताओं द्वारा काग्रेस कार्यकर्ताओ को चुन चुनकर परेशान किया जा रहा है l
विकास के नाम पर सब जीरो है -
कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मलेन में पूर्व विधायक खिंची ने कहा कि हमको संघठित रहकर पार्टी की मजबूती के लिये काम करना है l खिंची ने कहा हमारे कार्यकाल में बना कुंडलिया बांध काग्रेस की देन है क्योंकि दिल्ली में हमारे नेताओं ने इसके लिए लड़ाई लड़ी उसके बाद कहीं जाकर हमें इस बांध की सौगात मिली है l इसके साथ ही अन्य विकास कार्य हुये l खिंची ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विधायक ने किसानों की बीमा राशि नही डाली और इस बाबत विधानसभा में प्रश्न भी नही उठाया गया l वर्तमान जनप्रतिनिधि अपनी जेब भर रहे हैं ,रोज नई गाड़ी आ रही है और विकास के नाम पर सब जीरो है l ये मैं नही कह रहा हूँ ये एक सर्वे में सामने आया है l
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आपने जवाहरलाल नेहरू से लेकर मुंगेरीलाल तक यानी वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन्होंने अनेक हसीन सपने दिखाये सबको देखा है l ये कहते थे एक सिर के बदले 10 लाएंगे लेकिन आज क्या हो रहा हमारे सैनिक शहीद हो रहे है l
कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉक्टर रामप्रसाद दांगी , प्रकाश पुरोहित , फूलसिंह गृर्जर , यशवन्तसिंह गृर्जर , श्याम तेजरा, बलवंत सिंह , लक्ष्मीनारायण वकील , आशीष सराफ, रामगोपाल मोदी , प्रदीप जयसवाल, हरिसिंह , श्याम बैरागी , भूपेंद्र सिंह, सम्पतबाई विश्वकर्मा , मुन्नाहमीद अली, लोकेश अग्रवाल ,वर्षा गुर्जर सहित बड़ी संख्या नगर क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ ।