उमरिया  - बांधवगढ़ विधायक कप का फाईनल मैच उमरिया एवं करकेली के मध्य खेला गया l जिसमें उमरिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में महज 97 रन ही बना सकी l जिसका पीछा करते हुए करकेली की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया l विधायक कप पर करकेली ने कब्जा किया ।
             इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांधवगढ विधानसभा के विधायक शिव नारायण सिंह जी रहे वही विशिष्ट अतिथि उमरिया जिले के कलेक्टर माल सिंह जी, पुलिस अधीक्षक डॉ असित जी, जिला पंचायत सीईओ नवीत धुर्वे जी,जिला पंचायत सदस्य मिथलेश मिश्रा जी, भाजपा उमरिया मंडल के मंडल अध्यक्ष धनुषधारी सिंह जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम जी, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राहुल सिंह जी , सचिव राजा तिवारी, संजय तिवारी, मेंहदी हसन जी, ब्रजेश श्रीवास्तव जी रहे एवं खेल प्रेमियों की भारी भीड़ रही।