होशंगाबाद - जनसंपर्क होशंगाबाद द्वारा आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर मीडिया संवाद कार्यक्रम इटारसी रोड स्थित प्लेटिनम प्लाज़ा में ११ फरवरी को आयोजन किया जा रहा है। मीडिया संवाद कार्यक्रम में भोपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री नीतेश शर्मा एवं श्री गिरीश शर्मा शिरकत करेंगे, जो आत्म हत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर मीडिया की भूमिका पर व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर होशंगाबाद जिले के सभी प्रिंट एंव इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मीडिया संवाद कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं ।
जनसंपर्क होशंगाबाद द्वारा आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर मीडिया संवाद कार्यक्रम ११ फरवरी को रखा गया