राजगढ़ - जिला कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समस्त राजस्व अधिकारी पिछले 2 से 5 वर्ष तक के जितने भी प्रकरण उनके राजस्व न्यायालयों में लंबित है, का निराकरण कर आदेश यथाशीघ्र जारी करें। कोई भी प्रकरण पैरवी में खारिज नहीं हों। जिन न्यायालयीन प्रकरणों की नस्ती नहीं मिल रही है, के लिए संबंधित राजस्व अधिकारी अपने अधीनस्थ प्रवाचक पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। यह निर्देष गत दिनो राजस्व अधिकारियों की आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा दिए गए है।
राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देष