इटारसी - ग्राम पंचायत मेहरागांव के अंतर्गत आने वाले बोरतलाई मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, जिसे रोकने के लिए ग्राम पंचायत मेहरा गांव एवं नया यार्ड के युवाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग की है कि बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उस स्थान पर एक अंधा मोड़ का सूचना बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर का निर्माण तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करवाई जाए जिससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके l
वहीं करीब के ही किसान श्री सुंदर सिंह बेस ने बताया कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है अभी तक 75 दुर्घटनाएं हो चुकी है ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों को तहसीलदार मैडम ने बताया कि शीघ्र ही हम वहां पर दुर्घटना रोकने के उपाय करवाएंगे l
ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से उप सरपंच प्रतिनीधी श्री पूरन मेसकर, वार्ड पंच फारूक, श्री हरिशंकर पाल श्री पहलाद निकम श्री सुंदर सिंह बेस श्री गोपाल मंसूरे श्री हेमराज सिसोदिया , यूनुस शेख , राजकुमार भैसारे रोहित अहिरवार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे l तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए
दुर्घटनाओं को रोकने बाबत तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन