होशंगाबाद - आज लोक अदालत में 4 साल से पृथक निवासरत परिवार को न्यायलय ने आपसी समझौते के माध्यम से एक कर मिसाल कायम की है l विदित हो कि पंजाबी मोहल्ला निवासी परिवार आपसी मनमुटाव के चलते कोर्ट की उलझन में उलझे हुए थे,और मानसिक संताप झेल रहे थे l अधिवक्ता संतोष गुरयानी, आशुतोष पाण्डे, माननीय न्यायाधीश दीपक बंसल एएसजे , प्रीति सिंह मेडम एएसजे, एवं माननीय न्यायाधीश राघवेंद्र श्रीवास्तव की पहल पर दोनों परिवार आपसी मनमुटाव भूलकर एक साथ रहने को तैयार हो गए l
लोक अदालत में आपसी मनमुटाव भुलाकर एक हुए परिवार