माचलपुर : - नगर के एयर टेल एवं टाटा डोकोमो के नेटवर्क पूरी तरह से पिछले 3 से 4 दिनों से ठप्प पड़े है l जिसके कारण पूरे नगर के एयर टेल एवं टाटा डोकोमो के उपभोक्ता खासे परेशान हो रहे है l लोगो का कहना है कि कभी फोन नही लगता है, कभी लग जाता है तो एक दूसरे की आवाज सुनाई नही देती l इस समस्या की ओर कम्पनी का बिल्कुल ध्यान नही है बस फोन लगाने के बाद कंपनी बेलेंस जरूर काट लेती है l फोन संबंधी समस्त कार्य आवाज न आने एवं फोन न लगने के कारण प्रभावित हो रहे है ,कंपनी में फोन लगाया जाता है तो फोन नही लगता l इस प्रकार इन दोनों कंपनियों एयर टेल एवं टाटा डोकोमो की अनदेखी एवं लापरवाही की सजा उपभोक्ता पैसे देकर भी भुगत रहे है l
नेटवर्क की समस्या के चलते पिछले 3 दिन से परेशान हो रहे हैं मोबाइल उपभोक्ता