माचलपुर : - नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारका प्रसाद दुबे का स्थानांतरण बुदनी हो जाने से नगर के आवास कालोनी में गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज की धर्मशाला (गौतम भवन) में नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया l विदाई समारोह में CMO द्वारका प्रसाद दुबे को अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने साफा बांधकर शाल और श्री फल भेंट कर पुष्प हार पहनाकर सम्मानित करते हुवे माचलपुर नगर के प्रसिद्ध स्थानों की तस्वीर बनाकर स्मृति चिन्ह के रूप में श्री दुबे को भेंट की l
उसके पश्यात नगर परिषद दरोगा महेंद्र सिंह मण्डलोई ने श्री दुबे के कार्यकाल के बारे में बताते हुवे कहा कि समस्त कर्मचारियों को साथ लेकर चलने में एवं सरल स्वभाव के कारण श्री दुबे ने सभी कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुवे 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया l जो हमे जीवन पर्यन्त याद रहेगा l उसके पश्यात श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान के प्रदेश महासचिव एवं पत्रिका संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम शर्मा ने भी श्री दुबे के कार्यकाल के बारे में बताते हुवे कहा कि नगर परिषद को ,पत्रकारों को एवं नगर की जनता को सहज भाव से साथ लेकर 3 वर्ष तक निर्विवाद अपना कर्तव्य बखूभी निभाते आज श्री दुबे के स्थानांतरण पर बड़ा दुख हो रहा है लेकिन यह 1 प्रक्रिया है इसलिए CMO सर को बुदनी जाना पड़ रहा है ,उसके बाद पत्रकार भेरूसिंह मण्डलोई ने भी अपना उदभोदन दिया ओर कहा श्री दुबे के सरल स्वभाव के कारण CMO सर जहा भी जाएंगे वहा के नागरिकों,पत्रकारों,परिषद,कर्मचारियों, नेताओ आदि के हृदय में स्थान बना लेंगे ऐसी कामना के साथ बिदाई दी l
उसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने श्री दुबे के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुवे कहा कि हर कार्य के लिये तत्परता दिखाने मे CMO साहब हमेशा अग्रणी रहते थे l इनके कार्यकाल में नगर में अत्यधिक कार्य मेरे द्वारा करवाए गए जिसमे इनका सहयोग हमेशा नगर हित में रहा, अध्यक्ष अपना उदभोदन देते समय अपनी आंखों में अश्रु की धारा नही रोक पाए उनकी भीगी आंखों के साथ ही विदाई समारोह सम्पन्न हुआ l
फिर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारका प्रसाद दुबे ने अपनी विदाई में इतना स्नेह देखने पर उनकी आंखें भी नम हो गई और उन नाम आंखों से श्री दुबे ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मेरे कर्तव्य के कारण अगर किसी को भी कुछ भला बुरा कहने में आया हो तो उसके लिए मुझे माफ़ करना एवं आपके इस स्नेह एवं प्यार के लिए में हमेशा कृतज्ञ रहूँगा l उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया l
उसके बाद नगर परिषद उपयंत्री दुर्गेश टेगोर ने समस्त उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया इस विदाई समारोह में सत्यनारायण शर्मा,राघवेन्द्र सिंह मण्डलोई,रामबाबू हाड़ा, रामलाल मालवीय,अनार सिंह,बाबू भाई, जितेंद्र सिंह मण्डलोई,राजेश दांगी,कैलाश दांगी,विरेन्द्र सिंह मण्डलोई,आबिद अली,महेश बारोड़,जितेंद्र राठौर,प्रदीप बंसल, प्रेम सोनी,धन सिंह मण्डलोई,अभिषेक खण्डेलवाल, अखिलेश पाटीदार,केशर सिंह,गोपाल राठौर,घनश्याम गुर्जर,देवीलाल गुर्जर,पीयूष अग्रवाल आदि उपस्थित थे l