शाजापुर - ब्रजवासी जाटव समाज कल्याण समिति संघ चोरासी द्वारा समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए तैयारी पूर्ण कर ली है । मिडिया प्रभारी हरिओम जाटव से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2018 शनिवार को शाजापुर के शगुन गॉर्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह तथा परिचय सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा । जिसमें शाजापुर , राजगढ़ तथा गुना तीन जिलों के प्रतिभागीयों को सम्मानित किया जायेगा तथा समाज में व्याप्त कुरूतियो को समाप्त करने पर भी विचार किया जावेगा । समाज के अध्यछ श्री शान्तिलाल जाटव, संरचक श्री मोहनलाल आमेरिया, सचिव देवेंद्र विजेपुरिया आदि ने सामाजिक बन्दुओ से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।