उमरिया - जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बडार से खबर आ रही है कि महिला सरपंच का पति अपने ही गांव की एक युवती के घर देर रात बदनीयती से घुसा है l पीड़ित युवती द्वारा विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौच की गई है और जान से मारने की धमकी दी गई है l देर रात हुई इस वारदात से दहशत में आई पीड़ित युवती ने मामले की लिखित शिकायत परिजनों के कहने पर सम्बन्धित मानपुर पुलिस को की है ।
बताया जाता है कि थाना मानपुर अंतर्गत ग्राम बडार में बुधवार की देर रात करीब 10 बजे सरपँच पति रामरतन पिता दशरथ गड़ारी अपने दो साथी रोहणी पिता रामभगत गोंड़ एवम सिब्बू पिता पचोले गड़ारी के साथ स्थानीय रामसुदीन साहू के घर घुस गया,और उसकी बेटी के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगा । पीड़ित युवती ने घर मे घुसे इन लोगो का जब विरोध किया,तो सरपँच पति के साथ घर मे घुसे रोहणी और सिब्बू भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी है ।
देर रात सरपँच पति और उनके साथियो द्वारा बदनीयती से किये गये इस अमानवीय व्यवहार से परिवार दहशत में आ गया और मामले की लिखित शिकायत शुक्रवार को थाने में की है । इस मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध 456,354,294,323,506,34 का मामला कायम किया गया है, जल्द ही मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी ।