मुंगेली -  फास्टरपुर थाना क्षेत्र के दाबो गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है, जहाँ गांव में रहने वाले आदतन अपराधी प्रकाश गुप्ता के द्वारा घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय मासूम को चॉकलेट देने के लालच में मासूम को अपने साथ लेकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया है l 

           पूरा मामला फास्टरपुर थाना के दाबो गांव का है l  ख़बरों के अनुसार गाँव के ही प्रकाश गुप्ता ने बच्ची को चाकलेट देने के बहानें से फुसलाकर ले गया ओर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की l  ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लेकर आयी और परिजनों के शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है l