माचलपुर :- पुलिस दुवारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार शाम को दो आरोपियों को अवैध हथियार पिस्टल के साथ बागपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान राजस्थान के घटोली की ओर से आ रही एक मारुति वेन का पीछा किया गया जिसका नबर MP13BA 2840 है, को रोक कर तलाशी ली l  जिसमे सवार दो युवक में से एक युवा जितेंद्र सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष निवासी लिम्बसा जिला उज्जैन की कमर में अवैध देशी पिस्टल मैग्जीन एक राउंड मिला जिस पर पुलिस ने उसके सहित दूसरे साथी राजू दर्जी निवासी भण्डावद को गिरफ्तार कर वाहन जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार है ,को जप्त किया l उक्त कार्यवाही में ना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ , एल एस भाटी, आमर जामरे, चेतन चौहान, फतेसिंह वा मनोज मीणा की भूमिका रही ।