नई दिल्ली - सुप्रीमकोर्ट में आज दोपहर राम मंदिर मामले की सुनवाई शुरू हुई l यह सुनवाई तीन जजों की बेंच कर रही है जिसमे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अब्दुल नाजिर और जस्टिस अशोक भूषण शामिल हैं l जानकारी के अनुसार सुप्रीमकोर्ट ने आज सभी पक्षकारों से कहा है कि दो सप्ताह में सभी दस्तावेज तैयार करके कोर्ट में पेश किया जाये l
सुप्रीमकोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि अभी हमे १० किताबें और २ वीडियो पेश करना है l सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा कि अभी कई दस्तावेजों के अनुवाद नहीं हुए है l सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीमकोर्ट ने दो सप्ताह का समय दिया है और कहा है कि सभी दस्तावेज तैयार करके पेश किये जाये l सुनवाई की अगली तारीख १४ मार्च होगी l