अकोदिया - शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र से खबर आ रही है कि अकोदिया पुलिस ने गोमांस से भरा हुआ एक वाहन पकड़ा है l जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा खबर मिली थी कि एक सफ़ेद रंग की क्वालिस वाहन जिसका नंबर आर.जे.१७ यू ०१६३ है उसमे गोमांस ले जाया जा रहा है l पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन को पकड़ा परन्तु आरोपी अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए l
पशु चिकित्सक डॉ बी एल परमार के अनुसार - प्रारंभिक तौर पर देखने से यह गोमांस ही है फिर भी मांस के सैम्पल लेकर फोरेंसिक जाँच के लिए भेजे जा जा रहे है l
थाना प्रभारी आर एस चोहान के अनुसार - पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक सफ़ेद रंग की क्वालिस में अवैध रूप से गोमांस ले जाया जा रहा है खबर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और गाडी को रोकने का प्रयास किया पर आरोपी वाहन और तेज़ गति से चलाते हुए भागने लगे l पुलिस ने उनका पीछा किया, कुछ दूर जाकर आरोपी गाड़ी से कूदकर अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए l आरोपियों की तलाश की जा रही है l