रायगढ़ - छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ताबड़ तोड़ छापेमारी कर रहा है l इसी तारतम्य में भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के बेटे के घर और कार्यालय पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा छापेमार कार्यवाई को अंजाम दिया गया है l इस छापे की कार्रवाई में रायपुर, बिलासपुर, भोपाल के अलावा कई जगहो के बडे अधिकारी भी मौजूद थे l सप्ताह भर के भीतर रायगढ़ शहर में तीसरी बार बड़ी छापामार कार्रवाई की गई है l छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई की है l विभाग द्वारा यह कार्रवाई अग्रवाल द्वारा टैक्स की चोरी के सूचना पर की गई है l