जयपुर/चित्तोड़गढ़ -  बड़ी खबर आ रही है कि पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन एक सड़क हादसे में घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार गार्ड की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन समेत दो महिलाएं घायल हुईं हैं।

                        ख़बरों के मुताबिक़ पीएम मोदी की धर्मपत्नी जसोदाबेन एक विवाह समारोह में शामिल होने गईं हुईं थी । समारोह में शिरकत करने के बाद वे अहमदाबाद की ओर लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ l प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बेंगू के पास कटुन्दा मोड़ पर आगे चल रहे एक ट्रोले ने अचानक से ब्रेक लगया, जिससे पीछे चल रही इनोवा उसमें घुस गई। इस इनोवा कार में जसोदा बेन सहित कुछ अन्य लोग भी थे जो घायल हुए हैं।