माचलपुर :- नगर में बुधवार दोपहर में लालाराम फ्यूल सेंटर के सामने स्टेट हाईवे पर दो बाईक की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गये l जिनका स्थानीय स्वस्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार दो बाईक जिसमे से एक जीरापुर की ओर से तेज गति से आ रही थी जिसको भिकनपुर निवासी बद्रीलाल चला रहा था, दूसरी बाईक जो माचलपुर की ओर से जीरापुर जा रही थी जिस पर दतिया निवासी रतनलाल वा इनका पुत्र भगीरथ सवार थे l                     पेट्रोल पम्प के सामने आमने सामने जबरजस्त भिड़ंत हुई ओर तीनो को गभीर अवस्था मे पेट्रोल पम्प की एम्बुलेंस से स्वस्थ्य केंद्र लाया  गया l जहाँ एक को सिर में चोट आई है वही दो लोगों के पैर में गभीर चोट लगी है l डॉक्टर राजकुमार अहिरवार के अनुसार एक व्यक्ति का पैर टूट गया है l जिनको प्राथमिक उपचार बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया है ।