होशंगाबाद - आप चाहे जितने भी जतन करलें लेकिन सिस्टम सुधरने का नाम नही ले रहा है l जी हाँ यह नजारा नगर के शांति नगर कॉलोनी का है, जिसमे दुर्घटना को आमंत्रण देता हुआ खतरनाक गड्डा साफ तौर पर देखा जा सकता है l रास्ते से गुजरने वाले रहवासी कभी पार्षद को तो कभी नगरपालिका को कोसते नजर आते है l लेकिन बदलाव के आसार कहीं नजर नही आ रहे है l दरअसल ये हालात काफी पुराने है यहां से गुजरने वालों को इसकी आदत सी हो गई है, उन्हें पता है कि यहां के पार्षद ने नगरपालिका से मिलकर यह कसम खा रखी है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना यहाँ नही घटेगी तब तक कोई ध्यान नही देना है l
नगर की इस कालोनी को एक सीमान्तर्गत देहात थाने की सौगात मिली है, शायद इसी कारण नगरपालिका चुप्पी साधे हुए है, और लाखों की पब्लिक फेसिलिटी पीआईसी की बैठक में पार्षद की मौजूदगी में पास होकर यह सूरत लेकर आज नजर आ रही है l देखना यह है कि आखिर कब तक यह सूरत बदलेगी l
एक ओर तो नगर प्रशासन शहर सौन्दर्य के लिए ताल ठोंककर दावे करता नज़र आता है और दूसरी तरफ कोढ़ की शक्ल में मुख्य सड़कों पर इस प्रकार के गड्डे तमाम दावों की पोल खोल रहे हैं l बिडम्बना यह है कि तमाम वादों और दावों के मकडजाल में फंसी आम जनता अव्यवस्था सहन करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकती है l वह केवल प्रशासन के नींद से जागने का इंतज़ार कर रही है l