रेहटी - नारी शक्ति की महत्वता और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान हैं। महिलाओं के सम्मान, स्वरक्षा, सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। यह बातें थाना रेहटी के ग्राम  सोयत में आयोजित बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला सीहोर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने कही। महिला अपराध की सुरक्षा के संबंध में भी जन संवाद एसपी सीहोर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के लिए पुलिस सहायता स्मार्ट कार्ड पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
        राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर दर्पण का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रेहटी के स्वमसेवको वा छात्र छात्राओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक का भव्य स्वागत किया  ।पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को डायल १००, महिला हेल्पलाईन १०९०, चाईल्ड हेल्प लाईन १०९८ की जानकारी भी विस्तार से दी गई, तथा महिलाओं को प्राप्त कानुनी अधिकारो के बारे में भी जागरूक किया गया।
        महिलाओं के सम्मान, स्वरक्षा, सुरक्षा, जन संवाद में छात्र-छात्राएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समुह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने श्रीमती सुशीला निमोदा प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा स्वच्छता एवं नशा मुक्तिअभियान की पूरी टीम को बधाई दी ।जन संवाद आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी बुदनी महेंद्र सिंह मीणा, थाना प्रभारी रेहटी रजनीकांत दुवे,श्रीमती सुशीला निमोदा प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान,शासकीय महाविधालय रेहटी की प्रर्चाय श्रीमती अजली गडबाल, शिविर प्रमुख डाक्टर पुनीत मालवीय  महिला स:शक्तिकरण अधिकारी कु प्रिती यादव, एकीक्रत बाल विकास परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान, हाई स्कूल सोयत की प्राचार्या अजीता तिवारी, ग्राम सरपंच अनिता रामकृष्ण यादव, स्वरूप सिंह पटेल, माखन पटेल, पत्रकार बलराम सिसोदिया, दिनेश रघुवंशी, रोहित पंवार एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम पचांयत द्वारा पत्रकारों को सम्मान पत्र
ग्राम पचांयत सोयत के द्वारा कार्यक्रम मैं पत्रकारों को समाजिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र मैं अच्छा  काम करने के लिए पत्रकार बलराम सिसोदिया को शाल श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट किया गया ।