जीरापुरः-  जनपद पंचायत परिसर में सचिव संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान के द्वारा पंचायत सचिवों को छठवां वेतनमान एवम सचिवो की अन्य माँगे मानी जाने पर खुशी का इजहार करते हुऐ आतिशबाजी चलाकर मिठाई बाँटी । वही सीईओ लाखनसिह सिसोदिया ने कहा कि शासन ने आपकी माँगे मानी हैं जिसके चलते वेतनवृद्धि हुई हे, ऐसे में आपके दायित्व एवम कर्तव्य में वृद्धि हुई है l
            अब प्रधानमंत्री आवास का नया टारगेट आया हे उसके सहित हर योजना में बढचढ कर भागीदारी निभाकर पुरा करे । सरकार के भरोसे को पुरा करे । इस मोके.पर सचिव संघ अध्यक्ष दुल्हेसिह परमार ,श्रीलाल पवाँर ने कहा कि हम शासन की हर योजना का क्रियान्वयन पुरा करते है शासन के विश्वास पर खरा उतरेंगे ।
           इस अवसर पर सचिव गण  विनोद परिहार , भेरूसिह तोमर ,श्रीलाल कटारिया , सिद्वलाल शर्मा ,फुलसिह गुर्जर ,मधु जाटव , विजयसिह बटावदा , अनोखसिह गुर्जर , होकमसिह ,अजबसिह , जगदीश मालवीय ,मोहन वैरागी , माँगीलाल चौधरी , दुल्हेसिह चौहान सहित सरपंच रामगोपाल परोलिया , मुकेश राठोर बाँगपुरा ,बालुसिह गुर्जर बरमनखेडी , भंवरलाल हरीगढ़ ,माँगीलाल दाँगी ,जनपद सदस्य भगवानसिह तोमर बटावदा ,समस्त सचिव मोजुद रहे।